Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हरिद्वार का वांटेड गैंगस्टर अजय गिरफ्तार

मेरठ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से कुख्यात अपराधी अजय घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अजय उत्तराखंड के हरिद्वार से गैंगस्टर का आरोपी है और मेरठ में कई चोरी के मामलों में वांटेड चल रहा था। हाल ही में इसने मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र में एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

दरअसल पूरा मामला थाना टीपीनगर क्षेत्र के मलियाना का हैं। जहां एक मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की। अजय मेरठ के कई मामलों में वांटेड चल रहा था। जैसे ही पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। उसने पुलिस पर ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग में उसे घायल कर दिया और उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों की माने तो अजय पर सात मुकदमे दर्ज हैं और उत्तराखंड से भी वह गैंगस्टर का आरोपी है। फिलहाल पुलिस से जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।