Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

छत्तीसगढ़ में बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा इलाके के मुक्ता में अज्ञात शख्स ने पति और पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। घटना मंगलवार देर रात को हुई। गांव के रहने वाले मगन गबेल और उसकी पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थियों में घर में मिला है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बुजुर्ग दंपती का शव लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। आस-पास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।