Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

मां संग मिलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू ने सास को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बुजुर्ग महिला को उसकी बहू और उसकी मां ने पीटा और घसीटा के पटक दिया। कविनगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। बहू और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने वायरल वीडियो की जांच की और पाया कि ये कविनगर थाना क्षेत्र में हुआ था। मां-बेटी मिलकर अपनी बेटी की सास को पीट रही थी।" आरोपी बहू का नाम आकांक्षा है। वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और घर से काम करती है। वीडियो में आकांक्षा अपनी सास से बहस करती नजर आ रही है, जिसके बाद बुजुर्ग महिला सीढ़ियों पर बैठ गई।

आकांक्षा की मां वीडियो बना रही थी। जब पीड़िता ने वीडियो बंद करने के लिए उसका फोन छीनने की कोशिश की, तो आकांक्षा ने उसे सीढ़ियों पर धक्का दे दिया और पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने कहा कि हम आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।