Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

कन्नौज में टैंकर और बस की भीषण टक्कर, आठ लोगों की मौत, एक दर्जन घायल

Uttar Pradesh: कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को पौधों को पानी दे रहे टैंकर और बस की टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि ये दुर्घटना सकरावा इलाके में दोपहर करीब एक बजे हुई, जब बस लखनऊ से आगरा जा रही थी।

उन्होंने कहा, "हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन घायल यात्रियों का इलाज इटावा जिले के पास सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।" उन्होंने बताया कि जो यात्री घायल नहीं हुए हैं, उन्हें दूसरी बस से उनके घरों तक पहुंचाया गया।

जल शक्ति राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जो दुर्घटना के समय वहां से गुजर रहे थे, ने घायलों को बचाने और अस्पताल तक एंबुलेंस को रास्ते देने के लिए अपना काफिला रोक दिया। स्वतंत्र देव सिंह ने घायल यात्रियों से बातचीत की, जिसके बाद मालूम चला कि बस चालक को नींद आ गई थी और शायद इसी वजह से दुर्घटना हुई।