Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

डॉक्टर ने क्राइम पेट्रोल देख रची अपनी मौत की साजिश, अपने हमउम्र को कार में जिंदा जलाया, गिरफ्तार

यूपी के सहारनपुर में क्राइम पेट्रोल देखकर अपनी ही मौत की साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ हत्यारे डॉक्टर ने अपने जीजा के कारखाने में मजदूरी करने वाले अपने हमउम्र को ही कार में जिंदा जला दिया। दरअसल हत्यारे डॉक्टर मुबारिक पर लाखों रुपयों का लोन का कर्ज बकाया चल रहा था और उसने बीमे की रकम हड़पने और लोन का पैसा माफ हो जाने की नीयत से अपनी ही मौत की साजिश रच डाली।
 
जानकारी के अनुसार 23 दिसम्बर को थाना कोतवाली देहात इलाके में बिजोपुरा नहर के पुल के पास एक जली हुई मारुति 800 कार के साथ एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कार के बारे में जानकारी जुटाई तो यह गाड़ी 8 बार बिक चुकी थी और वर्तमान में यह डॉक्टर मुबारिक के पास थी जोकि थाना कोतवाली देहात इलाके में ही डॉक्टर की दुकान चलाता है। इसी के साथ कार में जलाए गए व्यक्ति सोनू के परिजनों ने थाने पर पहुँचकर तहरीर दी और बताया कि सोनू गायब है और उसे आखिरी बार डॉक्टर मुबारिक के साथ देखा गया था। 

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सोनू के परिजनों ने कार में जला शव सोनू का होने का शक बताया और यह भी बताया कि डॉक्टर मुबारिक को एक कार और एक डेड बॉडी की तलाश थी जिसके जरिये वो अपनी ही मौत की साजिश रचकर बीमे और लोन की रकम हड़प सके। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना के दिन डॉक्टर मुबारिक ने सोनू जिसे वो पहले से ही जानता था उसे शराब पिलाई और शराब में नशे की गोलियाँ देकर उसे कार में जिंदा जला दिया जिसे डॉक्टर मुबारिक द्वारा कबूला भी जा चुका है। कोतवाली देहात पुलिस ने पूरे मामले में गहनता से खुलासा करते हुए अपनी ही मौत की साजिश रचने वाले हत्यारे डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।