Breaking News

ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |   कर्नाटक बीजेपी का 9 मई को चित्रदुर्ग में रैली का ऐलान     |   लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई     |   पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि     |   देवघर कोषागार घोटाला: लालू की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा SC     |  

दिल्ली के प्रीत विहार में वाहन खड़ा करने पर विवाद, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में गाड़ी खड़ी करने पर विवाद को लेकर रविवार देर रात 34 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना एक घर के बाहर हुई, जहां वाहनों को खड़ा करने को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रीत विहार थाने में पीसीआर को रविवार देर रात दो बजकर 22 मिनट और दो बजकर 26 मिनट पर झगड़े और गोलीबारी के संबंध में दो बार सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि पंकज नैयर (34) और उनके भाई पारस (43) का गौरव शर्मा नाम के व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। बहस बढ़ गई और गौरव ने कथित तौर पर गोली चला दी जो नैयर के सीने में लगी। नैयर को निर्माण विहार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। उसका पता लगाने के लिए पुलिस दलों का गठन किया गया है।