Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

दिल्ली के स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पूरे हफ्ते में आए तीन धमकीभरे ईमेल

दिल्ली के एक स्कूल को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे जाने की यह तीसरी घटना है।दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमें सुबह छह बजकर नौ मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में बम की धमकी मिलने के बारे में फोन आया।’’

अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ता स्कूल पहुंचा और तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला लेकिन तलाश अभियान जारी है। शुक्रवार को करीब 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां ईमेल के जरिए मिलीं थीं जिसके बाद कई एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की तलाशी ली। इससे पहले सोमवार को कम से कम 44 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे। तलाश के दौरान कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर पुलिस ने इन धमकियों को अफवाह बताया था।