Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे की पूरी जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है: मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया। दरअसल, दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार को बारिश का पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। 

मनोहर लाल ने कहा, "ये अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनी तो देखिए स्टेट सब्जेक्ट है। अवैध निर्माण अपने यहां कैसे रोके, जो वहां पर हादसा हुआ है, जिसमें बेसमेंट के अदंर एक नाला टूटकर, बरसात हो रही थी, नाला टूटते ही पानी जो है बेसमेंट में घुस गया। बेसमेंट में घुसते ही बच्चे वहां कोचिंग ले रहे थे। पानी का बहाव इतना तेज था कि छात्र फंस गए। कुछ उनमें से दो या तीन लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोगों को बचाया भी है। ये दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है। हालांकि सरकार ने एक जांच समिति की घोषणा की है।लेकिन इसका सीधा-सीधा दोष है तो दिल्ली सरकार का है।"