दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में रह रहीं छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (पूर्व) अभिषेक धानिया के, मंडावली पुलिस थाने को मिली सूचना के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। एक टीम ने सबसे पहले अवैध प्रवासी होने के संदेह में एक महिला को पकड़ा। डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा, ‘‘पूछताछ करने पर उसने पहाड़गंज इलाके में छिपे पांच अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के ठिकाने का खुलासा किया। सूचना के आधार पर टीम ने बाकी महिलाओं को हिरासत में लिया।’’
छह महिलाओं की पहचान मीम अख्तर (23), मीना बेगम (35), शेख मुन्नी (36), पायल शेख (25), सोनिया अख्तर (36) और तानिया खान (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इनमें से किसी भी महिला के पास देश में रहने के लिए आवश्यक कोई वैध वीजा, पासपोर्ट या परमिट नहीं था।
विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को महिलाओं को उनके देश वापस भेजने के लिए प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। महिलाओं को फिलहाल हिरासत में रखा गया है। यह कार्रवाई शहर में रह रहे अवैध प्रवासियों का पता लगाने और उन्हें वापस भेजने के लिए जारी अभियान के हिस्से के रूप में की गई है।
दिल्ली: अवैध तरीके से रह रहीं छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया गया
You may also like
सुप्रीम कोर्ट का उमर और शरजील को जमानत देने से इनकार, जनवरी के अपने ही फैसले पर उठाया सवाल.
Twisha Sharma Case: दोस्तों और रिश्तेदारों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग की.
ट्विशा शर्मा मामले में पति पर 10000 का इनाम घोषित, पुलिस की 6 टीम लगातार दे रही दबिश.
Bihar: कैमूर में रिश्तों का कत्ल, भाई ने ही पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार.