Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

दिल्ली: पहाड़गंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 23 लड़कियां रेस्क्यू की गईं, सात गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान तीन नाबालिगों और 10 नेपाली नागरिकों समेत 23 महिलाओं को बचाया गया और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पहाड़गंज पुलिस स्टेशन, शारदानंद मार्ग पुलिस चौकी और हिम्मतगढ़ पुलिस चौकी की टीमों द्वारा किए गए संयुक्त अभियान में मानव तस्करी में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "सूचनाओं और निगरानी के आधार पर, पुलिस ने अवैध व्यापार में शामिल प्रमुख जगहों की पहचान की। आरोपी कथित तौर पर पश्चिम बंगाल, नेपाल और अन्य राज्यों से महिलाओं को झूठे बहाने से बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेल रहे थे।" उन्हें पहाड़गंज मुख्य बाजार क्षेत्र के एक कमरे में रखा गया, उसके बाद उन्हें अलग-अलग होटलों में भेजा जाता था।

अधिकारी ने कहा, "अवैध गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद, टीम ने होटलों समेत कई जगहों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि टीम ने तीन नाबालिगों समेत 23 महिलाओं को बचाया और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 21 साल के नुर्शेद आलम, 22 साल के मोहम्मद रहुल आलम, 30 साल के अब्दुल मन्नान, 29 साल के तौशीफ रेख्सा, शमीम आलम, 26 साल के मोहम्मद जरूल और मोनीश के रूप में हुई है।