Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

दिल्ली पुलिस ने मेट्रो केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस मेट्रो यूनिट ने मेट्रो ट्रैक के किनारे केबल चोरी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान 24 साल के गोविंद कुमार उर्फ ​​स्पाइडरमैन, 29 साल के सुशील कुमार और 29 साल के आस मोहम्मद के रूप में हुई है। इन सभी पर कॉपर केबल चुराने का आरोप है। केबल चोरी होने का असर मेट्रो सेवा पर पड़ा था।

डीएमआरसी अधिकारी सुरजीत शुक्ला द्वारा पिंक लाइन पर मजलिस पार्क और आजादपुर स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रैक से कॉपर केबल चोरी होने की सूचना दिए जाने के बाद तीन फरवरी को हुई चोरी की जांच के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं।एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, इस घटना के तुरंत बाद दो और ऐसी ही घटनाएं सामने आईं, जिससे मेट्रो सेवाएं बाधित हुईं।

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने द्वारका मेट्रो स्टेशन और दूसरी जगहों पर चोरी की वारदातों की बातें कबूल की हैं। उनके साथियों की तलाश जारी है। अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपित अशिक्षित और शराब और ड्रग्स के आदी हैं और अपने परिवारों के साथ किराए के मकान में रहते हैं।