Breaking News

प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |   कॉकरोच जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया, बोले- सरकार ने तीनों मांग मानी     |   सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल न हो: दिल्ली पुलिस     |   युवा शक्ति को कुचक्र में नहीं फंसने देंगे: इस्तीफे देकर बोले धर्मेंद्र प्रधान     |  

दिल्ली CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद पुलिस को मिली कॉल

राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके सीएम को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि देर रात गाजियाबाद पुलिस को PCR कॉल की गई थी। बताया जा रहा है कि देर रात 11 बजे आरोपी की कॉल आई थी, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल आरोपी का फोन बंद है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरअसल, बीती रात गाजियाबाद पुलिस की पीसीआर पर एक शख्स ने कॉल किया। कॉलर ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद देर रात को ही गाजियाबाद पुलिस ने इसकी सूचना उत्तर पश्चिम जिला पुलिस को दी। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कॉलर को दोबारा कॉल करने की कोशिश की, लेकिन जिस नंबर से कॉल किया गया, वह फिलहाल बंद है। वहीं अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए फिलहाल गाजियाबाद और दिल्ली की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।