Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

‘दिल्ली खालिस्तान बन जाएगी’, राष्ट्रीय राजधानी के 15 स्कूल को भेजे गए धमकी भरे ईमेल फर्जी निकले

Delhi: दिल्ली के करीब पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल फर्जी निकले। धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया था, "दिल्ली खालिस्तान बन जाएगा और दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में बम धमाका होगा।" ईमेल में यह भी दावा किया गया था कि दोपहर 2:11 बजे संसद के अंदर धमाका होगा, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर जांच शुरू कर दी गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के मुताबिक पूसा रोड स्थित दिल्ली तमिल एजुकेशन एसोसिएशन, गोले मार्केट स्थित केंद्रीय विद्यालय, दरियागंज स्थित हैप्पी पब्लिक स्कूल, बल्लीमारान स्थित रबीया पब्लिक स्कूल और झंडेवालन स्थित सीएल भल्ला डीएवी स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले। डीएफएस के अनुसार पहली कॉल सुबह 9.12 बजे से पहले आई, इसके बाद अन्य कॉल सुबह 9.59 बजे, 11.07 बजे, 11.08 बजे और दोपहर 1.39 बजे आईं।

अभिभावकों को भेजे गए संदेश में एक स्कूल ने कहा, "प्रिय अभिभावकों, आज सुबह स्कूल को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली है। एहतियात के तौर पर, पुलिस आवश्यक सुरक्षा उपायों के लिए स्कूल में मौजूद है। सभी छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। स्कूल के सुरक्षित घोषित होते ही कक्षाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।"

इसी तरह की एक घटना सोमवार को भी हुई थी जब एक दर्जन से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे जो बाद में फर्जी साबित हुए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीमों को काम पर लगाया गया है। साथ ही राजधानी के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है।