Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

Delhi: गीता कॉलोनी में स्कूटर छू जाने को लेकर हुआ झगड़े, युवक की चाकू घोंपकर हत्या

दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में स्कूटर हल्का-सा छू जाने को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने स्कूटर पर सवार 20 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि रानी गार्डन के निवासी यश को शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 41 मिनट पर लक्ष्मी नगर के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रिहान, मोहम्मद अमान और लकी के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार यश स्कूटर से घर जा रहा था, तभी उसका दोपहिया वाहन कथित तौर पर रिहान को छू गया, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस हुई। उन्होंने बताया कि रिहान के दो साथियों अमान और लकी भी इस विवाद में शामिल हो गए। 

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘तीनों आरोपियों ने यश का गीता कॉलोनी पुस्ता फ्लाईओवर की ओर पीछा किया। पीछा करने के दौरान अमान ने कथित तौर पर यश की पीठ के निचले हिस्से में चाकू घोंप दिया।’’ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने यश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।