Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

साइबर ठगों के निशाने पर देहरादून

विदेशी नागरिकों के साथ साइबर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का राजपुर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपित खुद को इंटरनेशनल एन्टी हैकिंग डिपार्टमेंट का वरिष्ठ अधिकारी बताकर अमेरिका व कनाडा के नागरिकों से ठगी कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व भी राजपुर थाना पुलिस ने एक इसी तरह का गिरोह पकड़ा था जोकि विदेशी नागरिकों को ठग रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आईटी पार्क स्थित सायनोटिक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर चला रहा है। कॉल सेंटर में अलग-अलग शिफ्टों में युवक युवतियां आती हैं। शिकायत के आधार पर थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट ने पुलिस पार्टी के साथ दबिश दी तो वहां पर भारी संख्या में युवक-युवतियां काम करती दिखीं।

पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने मिहिर अश्विन निवासी हीराबाड़ी रोड अहमदाबाद गुजरात, ललित उर्फ रोड़ी निवासी सहजपुर अहमदाबाद, आमिर सोहेल निवासी जगतदल कानकीनारा कोलकाता, मनोज मीरपुरी निवासी सिद्धार्थ अपार्टमेंट एमटीएनएल शांति पार्क मीरा रोड पुणे, अंकित सिंह निवासी सिरला, पोस्ट सराय बिहार, कौशिक जाना निवासी चेक चौपत सीताला टोल अयोध्या, शिवम दूबे अहमदाबाद गुजरात और गोस्वामी हत भारती निवासी ए प्लाट विस्तार भावनगर गुजरात को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 81 लैपटॉप, 42 मोबाइल बरामद किए हैं।