Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

लखनऊ में दलित युवक की पुलिस हिरासत में मौत, 4 पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जुआ खेलने के आरोप में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए 24 साल के एक दलित युवक की संदिग्ध हालात में मौत के संबंध में 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद और समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आरके चौधरी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। पुलिस ने 11 अक्टूबर को विकास नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर पार्क चौराहे पर छापा मारकर जुआ खेलने के आरोप में पकड़ा था।

युवक को जब हिरासत में लेकर थाने ले जाया जा रहा था तभी उसकी तबीयत खराब हो गई और ‘दिल का दौरा’ पड़ने से उसकी मौत हो गई। गौतम के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर पीट-पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। इस मामले में सिपाही शैलेंद्र सिंह और तीन अज्ञात समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गौतम की पत्नी रोशनी ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि उसका पति आंबेडकर पार्क चौराहे पर टहलने गया था और जब वह अपने किसी दोस्त के साथ वहां बैठा था तभी मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसके पति की पिटाई की जिससे वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।