Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

Varanasi: बीएचयू में छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प, मौके पर भारी पुलिसबल तैनात

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में गुरुवार को छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। जन्माष्टमी के दिन हुई एक घटना को लेकर बिरला और रुइया छात्रावास के छात्रों के बीच झड़प हुई। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए बीएचयू परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

काशी जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गौरव बंसवाल ने कहा, "...दोनों गुटों के छात्र एक-दूसरे पर पत्थर फेंक रहे थे। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही छात्र भाग गए। विश्वविद्यालय के बाहर के किसी छात्र ने जन्माष्टमी के दिन हुई एक घटना को लेकर अशांति फैलाई। एक छात्र घायल हो गया, जिसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसने अपने बयान में कुछ छात्रों के नाम बताए हैं। विश्वविद्यालय हर कमरे की तलाशी ले रहा है और जांच जारी है।"