Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी कल सूरत और दमन में कई जनकल्याण कार्यक्रमों में होंगे शामिल     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने ऋतबृत बनर्जी के निष्कासन को अवैध बताया     |   इंडिया ब्लॉक की 8 जून को होने वाली बैठक में DMK ने शामिल नहीं होने का ऐलान किया     |   कर्नाटक: ‘बेंगलुरु विकास मंत्रालय ही चाहिए’, मंत्री रामलिंगा की CM डीके से डिमांड     |   पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन किए     |  

Haryana: अंबाला में पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शे में बैठी महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Haryana: हरियाणा के अंबाला में पुलिस हेड कांस्टेबल द्वारा कथित तौर पर तेज गति से चलाई जा रही कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिसमें सवार एक 24 साल की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। ये घटना बुधवार शाम को अंबाला छावनी में काली पलटन पुल के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान निकिता बजाज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई, जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुछ चश्मदीदों ने आरोप लगाया कि घटना के समय कांस्टेबल नशे में था। हालांकि पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ई-रिक्शा चालक ने ये भी आरोप लगाया कि गाड़ी तेज गति से चलाई जा रही थी।