Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

हल्द्वानी में रामलीला के दौरान भाई ने भाई की गोली मार कर की हत्या

हल्द्वानी में रामलीला के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुड़ गई है। कमलवागांजा में रामलीला में चचेरे भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोग और परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

युवक का नाम उमेश नैनवाल है जिसे उसके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल ने गोली मारी है। संपत्ति विवाद को लेकर दोनों भाइयों में रंजिश थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी प्रकाश आर्य ने बताया कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।