Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

UP News: ललितपुर में लूटेरी दुल्हन का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार, पांच लाख का माल बरामद

UP News: शादी के नाम पर ठगी और लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह की एक महिला सदस्य ने दुल्हन बनकर शादी की और फिर पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें 5 महिलाएं और 3 पुरूष शामिल हैं। आरोपितों के पास से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।