Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

UP: सपा विधायक के घर में फांसी से लटका मिला नौकरानी का शव, मौके पर फोरेंसिक टीम

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में समाजवादी पार्टी (एसपी) के विधायक ज़ाहिद जमाल बेग के घर में काम करने वाली 18 साल की नौकरानी का फांसी के फंदे से लटकता शव सोमवार को बरामद किया गया।

सर्किल ऑफिसर अजय कुमार चौहान ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके के मालिकाना मोहल्ला में रहने वाले भदोही सदर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक ज़ाहिद जमाल बेग के घर में नाज़िया  पिछले कई सालों से घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। चौहान ने बताया कि नाजिया विधायक के घर में सबसे ऊपर बने कमरे में रहती थी और उसका परिवार शहर के मामदेव पुर के कांशीराम आवास में रहता है। 

चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह जब नाज़िया काफी देर तक नहीं जागी तो विधायक के परिवार के लोगों ने अंदर झांककर देखा गया तो दरवाजा अंदर से बंद था और नाज़िया का शव पंखे पर दुपट्टे से बने फांसी के फंदे से लटक रहा था।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हर पहलू की जांच के लिये फोरेंसिक टीम भी काम कर रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम दो डाक्टरों के पैनल से कराया जाएगा और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।