Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

ग्रेटर नोएडा में लापता किशोर का शव कमरे में बंद मिला, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

Uttar Padesh: ग्रेटर नोएडा के बनवारी बांसगांव से पिछले दो दिनों से लापता 15 वर्षीय लड़के का शव शनिवार सुबह एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

खबरों के मुताबिक, बनवारी बांसगांव निवासी रवि भूषण (उर्फ बंटी) का बेटा गोपाल 21 मई को अचानक लापता हो गया था। परिवार ने पहले खुद ही उसकी तलाश की; लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने शुक्रवार को जेवर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया, "पुलिस ने 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं।"