Breaking News

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड: जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर को सौंपी     |   PM मोदी ने नॉर्वे के दिग्गज CEOs के साथ की बड़ी बैठक, भारत में निवेश के अवसरों पर हुई चर्चा     |   पालघर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे टेंपो पर पलटा कंटेनर, 13 की मौत 25 घायल     |   'केंद्रीय मंत्री बंडी संजय तुरंत इस्तीफा दें', BRS नेता जीवी रामकृष्ण ने की मांग     |   शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: एक और मुख्य आरोपी राजकुमार अरेस्ट     |  

मेरठ में जमीनी बंटवारे को लेकर खूनखराबा, जेठ ने महिला के सीने में घोंपा चाकू, भाई को भी किया घायल

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के साधुनगर कालोनी में छोटे भाई की पत्नी की हत्या करने वाले आरोपित बड़े भाई को पुलिस ने देर रात अरेस्ट कर लिया। आरोपी इकरामुद्दीन के साथ ही उसकी पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इकरामुद्दीन ने बुधवार रात शराब के नशे में अपने छोटे भाई राजुद्दीन पर चाकू से हमला किया था। उसके पैर में चाकू मार दिया था। वहीं उसकी पत्नी साइमा के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। 

आपको बता दें साधुनगर कॉलोनी में बुधवार शाम बड़े भाई इकरामुद्दीन ने शराब के नशे में अपने छोटे भाई राज़ुद्दीन की पत्नी साइना (32) के सीने में चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। उसने राजुद्दीन को भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों भाइयों में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी और उसकी पत्नी नाजमा को गिरफ्तार कर लिया है।

जहां कंकरखेड़ा थाने पर कस्बा चौकी क्षेत्र साधुनगर निवासी राजुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि उसकी शादी लगभग 16 साल पहले बक्सर निवासी साइना से हुई थी। शादी के बाद दोनों के चार बच्चे अनस, रेहान, सुहाना व जीशान हैं। वह गाड़ी चलाने का काम करता है। उनका काफी समय पूर्व मकान का बंटवारा हुआ था। बंटवारे के बाद से ही उसका बड़ा भाई इकरामुद्दीन नाराज चल रहा था। जिसको लेकर पूर्व में कई बार झगड़ा हो चुका था। इकरामुद्दीन पत्थर व टाइल्स लगाने का काम करता है।
 
बुधवार शाम राजुद्दीन घर पर मौजूद था। इसी बीच उसका अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तभी इकरामुद्दीन शराब के नशे में अपनी पत्नी नाजमा के साथ उसके घर पहुंचा। जहां आरोपी का अपने भाई से बंटवारे व परिजनों को गाली देने पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से राजुद्दीन और उसकी पत्नी साइना पर ताबड़तोड़ वारकर दिए। हमले में राजुद्दीन के पैर में चाकू लगा। वहीं साइना के सीने में कई वार किए।
 
जिसके बाद शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर दौड़े। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पीटा। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पास के लक्ष्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां साइना को मृत घोषित कर दिया गया। लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
 
इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दो भाइयों में झगड़ा हुआ था। बड़े भाई ने छोटे भाई के पैर में और उसकी पत्नी के सीने में चाकू मारा था। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की मौत हो गई। आरोपी बड़े भाई उसकी पत्नी को अरेस्ट कर लिया है। मृतका के पति की ओर से हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।