Breaking News

फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC की बढ़ी मुश्किलें, CID हेडक्वार्टर पहुंचे अभिषेक बनर्जी-कुणाल घोष     |   न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाएगा ईरान, तेल प्रतिबंध हटेंगे, 25 अरब डॉलर की राहत     |   नए दौर में भारत-फ्रांस की दोस्ती, PM मोदी बोले- ये सिर्फ साझेदारी नहीं, साझा भविष्य का संकल्प     |   'भरोसा, इनोवेशन और साझा विजन'... PM मोदी ने बताई भारत-फ्रांस रिश्तों की असली ताकत     |   NEET समेत कई परीक्षाओं के नकली पेपर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुजफ्फरपुर में 4 आरोपी गिरफ्तार     |  

Network10 न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, अय्याश ब्लैकमेलर अजीत चौहान गिरफ्तार

मेरठ में Network10 न्यूज़ की खबर का जबरदस्त असर सामने आया है Network10 न्यूज़ पर खबर चलने के बाद अय्याश ब्लैकमेलर अजीत चौहान गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है। 

दरसअल नाबालिक युवकों से कुकर्म और उसके बाद ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है । थाना सरूरपुर क्षेत्र के मैंनापुट्ठी गांव के ही युवक ने अपनी बातों से बहला फुसलाकर युवकों के साथ पहले कुकर्म किया ओर  चोरी छुपे वीडियो बना ली और फिर ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू हो गया। गांव के ही दर्जन भर युवकों के साथ कुकर्म करके उसने लाखों रुपए इकट्ठा कर लिया ।लेकिन जब युवकों ने रुपए देने बंद कर दिए तो फिर उसने वीडियो वायरल कर दिए और खुद गांव से फरार हो गया। गांव में युवकों की वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। कुकर्म के शिकार युवकों के सुसाइड के आशंका के चलते पुलिस ने मुकदमा दर्ज करवा दिया और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ग्रामीण इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं। कुछ लोग इस मामले में कड़ी कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं। 
 
वहीं इस पूरे मामले में एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि दोषी युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, उसे जेल भेजा जा रहा है साक्ष्य संकलन कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। परिजनों की शिकायत मिली है उनके बयान लिए जा रहे हैं, पता चला है कि इस कृत्य में कुछ अन्य युवक भी शामिल थे इस बिंदु की भी जांच की जा रही है।