Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पंचायत चुनाव से पहले दून पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25 किलो डायनामाइट जब्त

Uttarakhand: प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत त्यूणी पुलिस ने एक ऑल्टो कार से 125 किलो डायनामाइट जब्त किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में 10 जुलाई 2025 को थाना त्यूणी की पुलिस टीम ने HP नंबर की एक ऑल्टो कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से 5 पेटियों में रखा 125 किलो डायनामाइट, 2 डब्बे डेटोनेटर, एक लाल रंग की तार का रोल और एक बंडल नीले रंग की बत्ती बरामद हुई।

पुलिस द्वारा जब वाहन सवारों से इस विस्फोटक सामग्री को ले जाने से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और थाना त्यूणी में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक किस उद्देश्य से लाया जा रहा था।