Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, अब परिवार ने भी ठुकराया

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए सहारनपुर के रहने वाले एक युवक से हो गई, इसके बाद युवक ने युवती के घर आना जाना शुरू कर दिया। बाद में उसे शादी का झांसा देकर अपने गांव ले गया और उसके साथ रेप करता रहा पीड़िता ने जब शादी की जिद की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से भगा दिया। 

आपको बता दे किठौर थाना क्षेत्र की की रहने वाली एक युवती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती सहारनपुर के रहने वाले एक युवक से हो गई थी। उसके कुछ समय बाद ही युवक ने उसके घर पर आना-जाना शुरू कर दिया। और अपने जाल में फंसा कर शादी का झांसा देने के बाद अपने गांव ले जाकर उसके साथ काफी समय तक रेप करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि उसने 23 जनवरी को आरोपी से जब शादी की जीत की तो आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और घर के बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से कि आरोप है कि थाना पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही नहीं की। इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची इस दौरान पीड़िता अपने घर पहुंची लेकिन उसके माता-पिता ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। 

जिसके बाद पीड़ित ने शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की है। मामला संज्ञान में आने पर जनसुनवाई अधिकारियों ने पीड़िता को जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।