Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

जज बताकर न्यायिक अधिकारी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती... मुलाकात, ब्लैकमेल कर शादी का रखा प्रस्ताव

महिला न्यायिक अधिकारी से खुद को जज बताकर महाराष्ट्र के युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। दोनों के बीच मुलाकातें हुई और आरोपी जबरन शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर बर्बाद करने की धमकी देकर डराने लगा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। महिला अधिकारी की मां की तरफ से आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

आपको बता दे रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी बेटी की इंस्टाग्राम आईडी पर हिमांशु नाम के युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। आरोपी ने खुद को सिविल जज लिखा हुआ था। 14 दिसंबर को उसने बताया कि वह हैदराबाद में बड़ा बिजनेसमैन है। बेटी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

जहां बेटी का बायोडाटा मांगने पर उन्होंने वॉट्सऐप पर भेज दिया। आरोपी ने उनकी बेटी को हैदराबाद और मुंबई आने के लिए कहा। आरोपी ने अपने व्यवसाय से संबंधित कागजात और वीडियो भेजे। 21 दिसंबर 2024 को उसने अपना बायोडाटा भेजा, जिस पर हिमालय मारुति देवकते नाम अंकित था।

बताया कि हिमांशु व हिमालय दोनों ही उसके नाम हैं। 27 दिसंबर को मिलान के लिए कुंडली मांगे जाने पर ज्योतिषी दोस्त से कहा कि गोवा सारी जानकारी कर लें। 28 दिसंबर को उनकी बेटी को फोन करके कहा कि वह मेरठ आ रहा है। वीडियो कॉल करके मेरठ आया।

वही 29 दिसंबर की रात 8:30 बजे उनकी बेटी को वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर कॉल करके बताया कि वह मेरठ आ गया है। उसके माता-पिता साथ नहीं थे, इस कारण उनकी बेटी उससे कैफे में मिली। वहां पर हिमांशु ने बेटी की फोटो खींची कि अपने माता-पिता को भेजेगा।

हिमांशु के कहने पर उनकी बेटी ने उसे मेरठ बाईपास तक छोड़ दिया। यहां उसका दोस्त लाल बत्ती लगी गाड़ी लेकर मिला। उसी दिन न्यायिक अधिकारी ने परिजनों को फोन कर बताया कि वह हिमांशु से विवाह की इच्छुक नहीं है।

30 दिसंबर को हिमांशु ने अपने माता-पिता के आने की बात कहकर उनकी बेटी को दिल्ली बुलाया। परिजनों की अनुमति लेकर उनकी बेटी उसके माता-पिता से मिलने चली गई। कनॉट प्लेस में एक कैफे पर पहुंची तो वहां केवल हिमांशु था।

काफी देर इंतजार करने के बाद भी उसके माता-पिता नहीं आए। वह अपनी गाड़ी से उसे यूपी सदन छोड़ने जा रहा था। रास्ते में इंडिया गेट पर गाड़ी रुकवाकर बोला कि मैंने इंडिया गेट नहीं देखा है। वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी पर लाल बत्ती लगी होने के कारण उसे कोई बड़ा अधिकारी मानते हुए रिसीव कर लिया।

यूपी सदन पहुंचकर उनकी बेटी ने शादी से मना कर दिया तो आरोपी र्दुव्यवहार करने लगा। उनकी बेटी किसी तरह यूपी सदन के अंदर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद आरोपी फिर से वहां पहुंचा और रिसेप्शन पर उनकी बेटी से मिलने की जिद की। उसने मना कर दिया।

वह कुछ देर रिशेप्शन एरिया में बैठने के बाद चला गया। उनकी बेटी ने टैक्सी मंगाई और अपने आवास पर आ गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।