Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

सीएम योगी को मारने की धमकी देने वाला बांग्लादेशी दिल्ली से गिरफ्तार, हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक्शन में आई कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार की बरामद किया गया है, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में आरोपी योगी आदित्यनाथ की कुर्बानी देने की बात कहता देख रहा है, और सांप्रदायिक भावना भडकाने वाली टिप्पणी भी कर रहा है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े मूल रुप से बांग्लादेशी निवासी शेख अताउल को कोतवाली 39 पुलिस ने दिल्ली के शाहीन बाग से गिरफ्तार किया है. 40 वर्षीय शेख अताउल के पास से तमंचा कारतूस और आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किया गया है जिससे यह सोशल मीडिया एक्स पर धमकी दी गई थी. एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि शेख के खिलाफ बीएनएस और आईटी ऐक्ट की कई धाराओं में नोएडा सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया सेल गौतमबुद्धनगर की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज कराया गया था। सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में देश में संवैधानिक पद पर बैठे जननेता के संबंध में आपत्तिजनक, झूठे और भडकाऊ बातें कहीं जा रही थी, जिनसे करोडों भारतीय नागरिकों की आस्था जुडी है। आरोपी ने अलगाववादी और भडकाऊ बातें करके सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने शेख अताउल को गिरफ्तार करने के बाद उसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और क्या क्या सच में वह सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमले की योजना बना रहा था। शुरुआती पूछताछ में शेख ने बताया कि उसने किसी ने कहा था कि वह सभी मस्जिदों को ध्वस्त करा रहे हैं, इसी वजह से उसने भड़काऊ बयान दिया था। फिलहाल उसने पुलिस को बताया है कि हथियार उसने अपनी सुरक्षा और लोगों को डराने के लिए रखा था।