Breaking News

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से जान गंवाने वाली ज्योति के भाई को यूनिवर्सिटी ने दी इलेक्ट्रीशियन की नौकरी     |   किसान-छात्र और युवा... CJP नेताओं ने राकेश टिकैत से मिलकर बनाया नया प्लान     |   राजस्थान के बांसवाड़ा में बस से टकराई स्कूल वैन, एक बच्चे की मौत, छह घायल     |   बिहार कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम एजेंडों पर लग सकती है मुहर     |   CJP नेताओं ने राकेश टिकैत से की मुलाकात, किसान-छात्र के मुद्दे पर सरकार को घेरने की बनाई रणनीति     |  

कमिश्नरी चौराहे पर आत्मदाह करने पहुंचा बी कॉम आईटी का छात्र, वजह कर देगी परेशान

मेरठ: मंगलवार को एक बीटेक आईटी का छात्र अपने परिवार के लोगों के साथ सुसाइड करने पहुंच गया। छात्र ने बताया कि वह बीटेक करने के बाद भी बेरोजगार है और उसने बेरोजगारी के कारण कर्ज का ई रिक्शा खरीदकर उसको चलाना शुरू किया था लेकिन चोरों ने उसको भी चोरी कर लिया है। शिकायत के बाद भी थाना पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है वह थाने के चक्कर काट कर थक चुका है पीड़ित ने बताया कि अब वह अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और किसी तरह छात्र को समझाया और जल्द उसका ई-रिक्शा बरामद करने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर छात्र अपने परिवार के साथ घर लौट गया।

आपको बता दे बीटेक का एक छात्र मंगलवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचा। छात्र ने आरोप लगाया कि उसे इतनी पढ़ाई करने के बाद भी कोई नौकरी नहीं मिल पाई जिसके चलते उसने कर्ज के रुपए लेकर ई रिक्शा खरीद लिया था कुछ दिन पहले उसका ई रिक्शा कचहरी के गेट से चोरी हो गया है।

मीडिया से बात करते हुए पीड़ित ने बताया कि उसने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसका ई रिक्शा बरामद नहीं किया। अब वह थाने के चक्कर काट कर थक चुका है। छात्र ने बताया कि अब उसके पास आत्मदाह के अलावा कोई और रास्ता नहीं है क्योंकि उसके सिर पर करीब 40 हजार रुपए का कर्ज है, जिसको वह चुकाने में असमर्थ है। 

छात्र अपनी पत्नी और बेटे के साथ हाथ में तेल की बोतल लेकर कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचा। लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मी तमाश बीन बने देखते रहे। चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस कर्मियों ने छात्र से तेल की बोतल छीनी। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्र के ई-रिक्शा को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया। तब कभी जाकर छात्र शांत होकर अपने घर के लिए रवाना हो गया।