Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

UP: संभल में बीजेपी नेता गुलफाम सिंह की हत्या, जहरीला इंजेक्शन लगाकर फरार हुए बदमाश

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जूनावई थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को बाइक से आए तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा, "जनपद संभल के जुनावई थाना के दवथरा गांव में डेढ़ बजे के आस-पास पुलिस को सूचना मिली कि यहां के गांव के प्रधान हैं, उनको किसी ने इंजेक्शन मार दिया है और इंजेक्शन मारकर वो लोग भाग गए हैं। पुलिस द्वारा तुरंत मौके का मुआयना किया गया और उनको यहां पर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया गया, जहां उनकी दुखद मृत्यु हो चुकी है।"