Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

मेरठ में हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद

मेरठ में चुनाव से ठीक पहले हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। 20 से ज्यादा बने हुए तमंचे और भारी मात्रा में अधबने तमंचे बरामद किए गए हैं। साथ ही हथियार तैयार करने का सामान भी बरामद किया है। अहम बात यह है कि यह धंधा ऑनलाइन चल रहा था। जो ऑन डिमांड हथियार बनते और बेचते थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। लूट जैसे गंभीर अपराधों में भी उम्र दराज नाम का ही व्यक्ति जेल जा चुका है। 

आपको बता दें इसके अलावा लिसाड़ी गेट में भी पुलिस ने हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। जिसमें मेंढक गैंग की संलिप्तता पाई गई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो चुनाव को प्रभावित करने के लिए हथियार तैयार किया जा रहे थे। जिनकी डिमांड चुनाव आने से पहले बढ़ गई है। पुलिस ऐसे लोगों पर लगाम करने के लिए अभियान चला रही है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा