Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

भाई की डांट से नाराज बहन ने नहर में लगाई छलांग, रेस्क्यू के लिए रोका पानी

मेरठ के मवाना में एक 20 साल की युवती ने मां की डांट से नाराज होकर गंगनहर में छलांग लगा दी। युवती घर से एक किमी दूर पैदल चलकर गंगनहर पहुंची और छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने युवती को छलांग लगाते देखा, उसे पकड़ते तब तक युवती कूद गई। युवती की तलाश जारी है। वहीं एसडीएम के आदेश पर गंगनहर का पानी रोककर उसे तलाशा जा रहा है। 

आपको बता दें मवाना निवासी शालू ने सोमवार शाम गंगनहर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि शालू के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घर में मां बिजेंद्री है जो मजदूरी करती है। साथ ही बड़ा भाई निखिल, बड़ी बहन शिवानी और फिर शालू है। भाई निखिल ने किसी बात पर शालू को डांट दिया। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। मां ने भी बेटी को बहस करने से रोका और कहा कि अपना मुंह बंद कर ले। मां और भाई दोनों की डांट सुनकर शालू नाराज हो गई। उसे ये बातें गलत लगी। थोड़ी देर बाद घरवालों से नाराज होकर वो घर से पैदल ही निकल गई। पैदल चलते-चलते एक किमी दूर कूड़ी कमालपुर झाल के पास पहुंची और गंगनहर में छलांग लगा दी।

जहां झाल के आसपास खड़े लोगों ने युवती को कूदते देखा। जब तक वो उसे बचाने पहुंचे युवती कूद चुकी थी। इसके बाद युवती के घरवालों को घटना की जानकारी दी। 

वहीं मौके पर युवती के भाई, मां और बहन पहुंचे हैं। मां बार-बार पुलिस और गोताखोरों से बेटी को बचाने की गुहार लगा रही है। लेकिन अब तक युवती का कहीं पता नही चला है। युवती की तलाश के लिए नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नहर के पानी को रोककर युवती की तलाश कराई जा रही है। लेकिन अब तक पता नहीं चला है।