Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

अलीगढ़ पुलिस ने साइबर क्राइम करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 19 लाख रुपए बरामद

अलीगढ़ में पुलिस के द्वारा एक बड़ा खुलासा किया है जिसमें स्वाट टीम और अलीगढ़ की थाना सिविल लाइन पुलिस  के द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही में राष्ट्रीय स्तर पर साइबर क्राइम करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें तीनों आरोपियों के पास से पुलिस के द्वारा 19 लाख रुपए बरामद किये है पुलिस के द्वारा तीनों आरोपियों के तार अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर जुड़े होना बताया गया है पुलिस ने कार के साथ एटीएम कार्ड व बैंक की पासबुक के साथ-साथ अन्य उपकरण बरामद किये है जिसको लेकर पुलिस के द्वारा बड़े स्तर पर की गई कार्यवाही से राहत की सांस ली है 

पूरे मामले पर ऐएसपी अमृत जैन के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया स्वाट टीम के द्वारा लंबे समय से आरोपियों के अलीगढ़ में रहने की सूचना बताई जा रही थी आरोपियों के द्वारा अब तक 6 करोड रुपए साइबर क्राइम के द्वारा अर्जित किए गए थे जिसमें डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा आरोपियों के द्वारा अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से निकाल लिए गए हैं जिसमे 19 लाख रुपए पुलिस के द्वारा बरामद कर लिए गए तीनों आरोपियों को पुलिस के द्वारा जेल भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।