Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

बागपत में कलयुगी मां की करतूत, पांच माह की बच्ची की गला घोंटकर की हत्या

जनपद के बागपत कोतवाली क्षेत्र ग्राम गौरीपुर मे पारिवारिक विवाद के चलते एक निर्दयी मां ने पांच माह की अबोध बालिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी माहिला के पति द्वारा बागपत कोतवाली में हत्या की तहरीर दी गई है।

दरअसल जनपद की बागपत कोतवाली क्षेत्र ग्राम गौरीपुर निवासी मोहित की शादी लगभग डेढ वर्ष पूर्व तनु नामक महिला के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही तनु अपने सास ससुर से अलग रहने की जिद करने लगी। जबकि पति मोहित अपने माता पिता के साथ ही रहना चहाता था। मोहित अपने माता पिता की इकलौती संतान है। माता-पिता से अलग रहने की जिद के चलते तनु तथा मोहित मे अक्सर विवाद रहता था। कुछ समय बाद तनु ने एक बच्ची को जन्म दिया।

दोनों के बींच घरेलू विवाद बढता जा रहा था। हत्याआरोपी महिला तनु के पति ने आरोप लगाया की तनु दबाब हेतु उसके पिता पर छेडछाड तथा गलत हरकत करने जैसा आरोप लगाना चाहती थी। दो दिन पहले भी तनु ने अबोध बच्ची को जमीन पर पटका था। हत्यारोपी महिला तनु के पति मोहित ने आरोप लगाया की आज जब वह तथा उसके पिता बहार मजदूरी पर गये थे तो उसकी पत्नी ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। उसकी मां भी बाजार गई हुई थी।

बालिका के पिता मोहित ने अपनी पत्नी तनु को हत्यारोपी बनाते हुए बागपत कोतवाली मे तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्यवाही मे जुट गई है तथा बच्ची के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।