Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

मेरठ हत्याकांड: पति की हत्या के बाद कसौल के एक होटल में 6 दिन रुके थे आरोपी, खुद को बताया था पति-पत्नी

मेरठ हत्याकांड के आरोपी 27 साल की मुस्कान रस्तोगी और 25 साल के साहिल शुक्ला इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद छह दिनों तक हिमाचल के कसौल में रहे थे। पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी 29 साल के सौरभ राजपूत को चार मार्च को उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने उसके शव के टुकड़े करके उसे सीमेंट से भरे ड्रम में डाल दिया था।

हत्या के बाद, दोनों ने हिमाचल प्रदेश की यात्रा की और 17 मार्च को मेरठ लौट आए। दंपती ने खुद को पति-पत्नी बताया और 10 मार्च को कसौल के एक होटल में ठहरे, छह दिन रुके और 16 मार्च को वहां से निकल गए। होटल संचालक अमन कुमार ने शनिवार को बताया कि उनका ड्राइवर भी उनके साथ था।

उन्होंने बताया कि मुस्कान और साहिल पूरे दिन अपने कमरे (नंबर 203) में रहे और दिन में केवल एक बार कार से बाहर निकले, जो असामान्य था। अमन ने बताया कि वो किसी से नहीं मिले, होटल के कर्मचारियों को कमरा भी साफ नहीं करने दिया और उनसे बातचीत भी बहुत कम की। चेक आउट के दौरान दंपति ने होटल संचालक से कहा कि वे मनाली से आए हैं और उत्तर प्रदेश वापस जाएंगे।