Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

उत्तराखंड में भी कोलकाता जैसा कांड, रेप के बाद नर्स की गला दबाकर हत्या

उत्तराखंड में दो सप्ताह पहले अस्पताल से घर लौट रही एक नर्स के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. घटना उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में हुई जिसके बाद आरोपी को 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया.

नर्स नैनीताल के एक निजी अस्पताल में काम करती थी. घटना 30 जुलाई की है. आरोपी का नाम धर्मेंद्र कुमार है जो बरेली का रहने वाला है. वह दिहाड़ी मजदूर है. कुमार ने कथित तौर पर नर्स का यौन उत्पीड़न किया और उसकी हत्या कर दी. घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह अस्पताल से घर जा रही थी. 31 जुलाई को पीड़िता की बहन ने स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. नर्स का परिवार उसके घर वापस नहीं लौटने की वजह से चिंतित था. नर्स का शव पुलिस को 8 अगस्त को मिला.

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले उसे झाड़ियों में घसीटा और उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने नर्स को गला घोंटकर मार डाला. इसके बाद उसने नर्स के साथ लूटपाट की, उसके गहने लूटे और फरार हो गया. पुलिस ने पीड़िता के फोन को ट्रैक करने के बाद राजस्थान से आरोपी को गिरफ्तार किया.

आरोपी नशे का आदी है. वह महिला को नहीं जानता था. घटना वाले दिन उसने महिला को अकेले जाते देखा था. इसके बाद उसने महिला को रोका और घटना को अंजाम दिया. उसने नर्स का यौन उत्पीड़न भी किया. हत्या के बाद उसने महिला का सामान लूटा और भाग गया.