Breaking News

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के उप विदेश मंत्री से मुलाकात की     |   छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 20 घायल     |   क्या नीतीश के बेटे निशांत के हाथ आएगी JDU की कमान, आज शाम होगा फैसला     |   बिहार: राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर पार्टी सांसदों, विधायकों और MLC's से बात करेंगे नीतीश कुमार     |   मुंबई में अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़ी कंपनियों के 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी     |  

छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारियों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अलग-अलग जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए टीम ने दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राज्य के सरगुजा और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में हुई है। अधिकारियों ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। टीम ने लेखापाल और ग्राम राजस्व अधिकारी को मौके से गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

राज्य के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) और सरगुजा जिलों में रिश्वत लेते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि इन दो कर्मचारियों में मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत के कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 (लेखापाल) सत्येंद्र सिन्हा और सरगुजा जिले के भिट्टीकला गांव में पदस्थ ग्राम राजस्व अधिकारी (पटवारी) वीरेंद्र पांडेय शामिल हैं।