Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दिल्ली के बवाना में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, हमले में बेटी घायल

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने 43 वर्षीय एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि इस हमले में उसकी बेटी घायल हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दीपक नामक व्यक्ति को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिसमें उसकी बेटी भी घायल हो गई। उन्होंने बताया कि दीपक को कई गोलियां लगीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा, "हमले के दौरान उसकी बेटी के हाथ में गोली लग गई जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।" पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीमों ने अपराध स्थल की जांच की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।