Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

शराब के नशे में हुआ विवाद बना हत्या की वजह, बादलपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

Noida: थाना बादलपुर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात 17 जनवरी 2026 की है, जब गांव बंबावड़ निवासी कृष्णपाल की सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनके साथ मौजूद सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस के अनुसार, कृष्णपाल और सुंदर खेतों में गेहूं की रखवाली के लिए गए थे। इसी दौरान गांव के रास्ते से गुजर रहे युवकों के साथ बुलेट बाइक के तेज साइलेंसर की आवाज को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में धुत मनीष ने गुस्से में कृष्णपाल से मारपीट की और ईंट से सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विरोध करने पर सुंदर पर भी ईंट से हमला किया गया।

जांच में पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर 30 जनवरी को राजतपुर अंडरपास के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में मनीष (20 वर्ष, गाजियाबाद), अमित (26 वर्ष, गौतमबुद्धनगर), आकाश (26 वर्ष, गौतमबुद्धनगर) और अभिषेक उर्फ सेकु (25 वर्ष, बागपत) शामिल हैं। इनके कब्जे से मृतक का आधार कार्ड और एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

घटना के सफल खुलासे पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।