Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Chhattisgarh: नारायणपुर में आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 33 लाख रुपये के थे इनामी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में गुरुवार को 33 लाख रुपये के इनामी आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें चार पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। आत्मसमर्पित आठ नक्सलियों में से चार पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन संख्या एक और 16 में सक्रिय हैं, जिसे माओवादियों का सबसे मजबूत सैन्य संगठन माना जाता है।

सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई और सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा। गौरतलब है कि 2023 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गए हैं।

इस दौरान सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित 420 से ज़्यादा माओवादी कार्यकर्ताओं को मार गिराया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बार-बार कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार अगले साल 31 मार्च तक नक्सलवाद का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है।