Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दिल्ली के रोहिणी में पुलिस और बदममाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस और बदमाशों के के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को अधिकारियों ने ये जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेगमपुर स्थित पंसाली रोड पर अपराधियों की घेराबंदी के लिए जाल बिछाया गया था। अपराधियों की पहचान गोविंद उर्फ कोहली (33), कृष्णा उर्फ किन्हा और दाऊद उर्फ समीर के रूप में हुई है। तीनों का अपराधिक इतिहास रहा है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी कार में थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोविंद और कृष्णा के पैर में गोली लगी जिसके बाद उन्हें बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने कुल पांच राउंड फायरिंग की। तीसरा आरोपी दाऊद मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से दो पिस्तौल बरामद हुई। आरोपियों की तरफ से इस्तेमाल की गई कार भी नेताजी सुभाष प्लेस से चोरी की गई थी। 

आरोपित गोविंद पर 70, कृष्णा पर 16 और दाऊद पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।