Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दिल्ली के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

New Delhi: दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद शिक्षण संस्थान के परिसरों की गहन तलाशी ली गई। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे पुलिस को प्रशांत विहार और द्वारका सेक्टर-16 स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) विद्यालयों और चाणक्यपुरी स्थित एक स्कूल से बम की धमकी के बारे में सूचना मिली। उन्होंने कहा, "स्कूल परिसर की जांच के लिए पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।"

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया, "सोमवार सुबह द्वारका उत्तर थाने को सूचना मिली जिसमें सीआरपीएफ स्कूल में बम की धमकी की सूचना दी गई। तुरंत तलाशी ली गई। स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुंचे और गहनता से जांच की।"

उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस विशेषज्ञ ईमेल के स्रोत का पता लगा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त ने कहा, "स्कूल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।"