Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

अलग-अलग ब्रांड की 20 लाख रुपये कीमत की 135 पेटी अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरिफेरल के लुहारली कट के पास से हो कर तस्करी कर ले जाई जा रही शराब की खेप पुलिस और आबकारी विभाग ने जब्त किया है। कोतवाली दादरी पुलिस और आबकारी विभाग ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20 लाख रुपये कीमत की 135 पेटी विदेशी शराब बरामद की है जो ट्रक में भर कर हरियाणा से बिहार ले जाए जा रही थी। 
 
पुलिस के गिरफ्त बरामद शराब के साथ बैठे शराब तस्कर का नाम नीरज श्रीवास्तव है, जिसको ईस्टर्न पेरिफेरल के लुहारली कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग को इनपुट मिला था कि शराब का एक बड़ा कंसाइनमेंट गौतमबुद्ध नगर से होकर ले जा रहा है। सूचना के आधार पर कोतवाली दादरी पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से ईस्टर्न पेरिफेरल पर लुहारली कट पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। 

इसी दौरान एक ट्रक जब उसकी जांच की गई. तस्करी कर ले जाई जा रही 20 पेटी रॉयल ग्रीन 375 एमएम, 30 पेटी रॉयल ग्रीन 180 एमएल, 20 पेटी ऑफीसर्स चॉइस ब्लू 180 एमएल, 10 पेटी इंपीरियल ब्लू 750 एमएल, 10 पेटी इंपीरियल ब्लू 180 एमएल, 10 पेटी मैकडॉवेल एमएल नम्बर.1 750 एमएम, 35 पेटी मैकडॉवेल नंबर 1, 180 एमएल करीब 135 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत 20 लाख रूपये के करीब है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।