Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

UP: कन्नौज में स्कूल वैन और डंपर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, 13 बच्चे घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सोमवार सुबह एक स्कूल वैन और डंपर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 13 स्कूली बच्चे और वैन चालक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, छिबरामऊ के इब्राहीमपुर पुलिया के पास हुई टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल वैन पलट गई और वाहन से धुंआ निकलने लगा। 

पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगो और उधर से गुजर रहे कांवड़ियों ने बच्चों और चालक को वैन से बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे एक स्कूल वैन और डंपर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 13 बच्चे और वैन चालक घायल हो गया। 

उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को छिबरामऊ के एक अस्पताल में और दो बच्चों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में सात बच्चों को जांच के लिए भी तिर्वा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। कुमार ने बताया कि सभी बच्चों की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया लेकिन उसका चालक भाग निकला। अधिकारी ने बताया कि डंपर चालक की तलाश जारी है।