Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और कार के बीच हुई भिड़ंत, 6 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कार और ट्रक के बीच जबरदस्त भिंड़त हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए है। यह दुर्घटना आज सुबह डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई। एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। घायल लोगों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।