Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

पोस्टर फाड़ने पर ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में बवाल

रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिनके बीच मामला शांत कराने के लिए पुलिस को आना पड़ा। हालांकि दोनों ही संगठनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।

दरअसल, इस समय प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान छात्र संगठनों ने कार्यकर्ता बनाने के लिए परिसर में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। दोनों संगठन में से एक संगठन के पोस्टर कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिए। इतना ही नहीं पोस्टर फाड़ने का वीडियो भी बनाया। किसी तरह ये वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंच गए। जिसके बाद मारपीट शुरू हो हुई। इस दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ भी मारपीट की। कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत से शुरू विवाद मारपीट में बदल गया।