Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत के निकली भर्ती, यहां पढ़ें डिटेल

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे स्पोर्ट्स पर्सन के लिए बड़ा मौका है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर), रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत सीधी भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी कर शुरू की जा चुकी है जो 13 नवंबर 2023 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए एससीईआर की ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती में शामिल होने के उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th कक्षा उत्तीर्ण की हो या मैट्रिकुलेशन के साथ एक्ट अप्रेंटिस का कोर्स पूर्ण किया हो या मैट्रिकुलेशन के साथ 2 वर्षीय आटीआई उत्तीर्ण किया हो या निर्धारित अन्य योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।