Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

गुजरात के आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 हजार वर्कर और हेल्पर की भर्ती

गुजरात आंगनबाड़ी भर्ती के मौकों का इंतजार कर रही महिला उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। गुजरात सरकार के महिला एवं बाल विभाग के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्कर और हेल्पर के 10 हजार के अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है।

विभाग द्वारा जारी अधिसूचनाओं के मुताबिक राजकोट, पाटन, जूनागढ़, नवसारी, भावनगर, अमरेली, सुंदरनगर, वडोदरा, नर्मदा, सूरत, बारूच, तापी, मोरबी, जामनगर, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा आदि समेत विभिन्न जिलों में कुल 10400 आंगनबाड़ी वर्कर और आंगनबाड़ी हेल्पर के पदों पर भर्ती की जानी है।

गुजरात आंगनबाड़ी वर्कर और आंगनबाड़ी हेल्पर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार गुजरात सरकार के कॉमन भर्ती पोर्टल, e-hrms.gujarat.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।