Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स में 300 असिस्टेंट की भर्ती अधिसूचना जारी, पढ़ें डिटेल

युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स असिस्टेंट भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स लिमिटेड (UIICL) ने देश के विभिन्न राज्यों में स्थिति ऑफिसों में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कंपनी आज यानी बृहस्पतिवार, 14 दिसंबर 2023 को जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक कुल 300 पदों पर की जानी है, जिसमें सबसे अधिक 78 रिक्तियां तमिलनाडु के लिए है और कर्नाटक व केरल के लिए क्रमश: 32 और 30 वेकेंसी निकाली गई है।

युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स में असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार शनिवार, 16 दिसंबर 2023 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, जिसके लिए अप्लीकेशन फॉर्म का लिंक यूआइआइसीएल की आधिकारिक वेबसाइट, uiic.co.in पर एक्टिव किया जाएगा।