Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

एआईएएसएल में कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) की ओर से कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। यह भर्ती वॉक इन माध्यम से निकाली गयी है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर वॉक इन इंटरव्यू प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा पहले ही कर दी गयी है। ऐसे उम्मीदवार जो बिना लिखित परीक्षा एवं फिजिकल टेस्ट आदि के सरकारी नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।

इस भर्ती के लिए वॉक इन का आयोजन 18, 20 एवं 22 दिसंबर 2023 को किया जायेगा। वॉक इन इंटरव्यू का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक का रहेगा। भर्ती के लिए वॉक इन का आयोजन श्रीजगन्नाथ सभागार, वेंगूर दुर्गा देवी के पास मंदिर, वेंगूर, अंगमाली, एर्नाकुलम, केरल, पिन - 683572 पर आयोजित किया जाएगा।

वॉक इन के माध्यम से कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव/ जूनियर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से कोचीन में 47 पदों पर, कालीकट में 31 पदों पर और कन्नूर में 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।